श्रमदान से चमका विद्यालय का परिसर
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तारानगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी विशाखा के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर में श्रमदान कर साफ-सफाई की, अनावश्यक कचरे को एकत्रित किया तथा आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना योगदान दिया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य छतूराम ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्रमदान से न केवल स्वच्छता को बढ़ावा मिलता है, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सहयोग एवं सेवा भावना का भी विकास होता है। कार्यक्रम में व्याख्याता देवकरण प्रजापत, व्याख्याता समेस्ता इंदौरिया एवं व्याख्याता ऋतु ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।