सड़क हादसे में हुई युवक की मौत

अमित प्रजापत
सुजानगढ़ (नवयत्न)। मंगलवार शाम छापर चाड़वास रोड पर करणी माता मंदिर के पास अपने गांव जा रहे दो युवक सड़क पर अचानक कुत्ते के आ जाने से गिरकर घायल हो गए। जिनको छापर, फिर सुजानगढ़ अस्पताल लाया गया। जहाँ पीछे बैठे पुनाराम पुत्र भगवानाराम नायक, निवासी चाड़वास को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि घायल अशोक पुत्र छोटूराम नायक, निवासी चाड़वास का उपचार किया गया। शव को टीम हारे का सहारा संयोजक श्याम स्वर्णकार की सहायता से बगड़िया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बुधवार सुबह थानाधिकारी छापर पृथ्वीराज सुजानगढ़ अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

You might also like