अंतिम दिन 32 प्रत्याशियों ने 33 नामांकन दाखिल किये
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ में पंचायत समिति के सदस्य के लिए निर्वाचन लिए आज बुधवार को कांग्रेस ए आर एल पी व निर्दलीय के प्रत्याशी अपने समर्थकों के निवार्चन कार्यालय पहुंचकर निर्वाचन अधिकारी मिथलेश कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी मिथलेश कुमार ने बताया कि 32 प्रत्याशियों ने 33 नामांकन दाखिल किया। पंचायत समिति वार्ड संख्या 01 से माया शक्या इंडियन नेशनल काँग्रेस से, वार्ड संख्या 02 से जाबीर खां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से, वार्ड संख्या 03 से मंजू देवी निर्दलीय, वार्ड संख्या 05 से प्रभु राम व भगवानाराम निर्दलीय व सायरमल राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, वार्ड संख्या 06 से जेठाराम कांग्रेस व करणी राम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से, वार्ड संख्या 07 से गुमानी राम कांग्रेस से, वार्ड संख्या 08 से परमेश्वरी देवी कांग्रेस, किसंनाराम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से व सांवरमल ढाका व हड़मानाराम निर्दलीय, वार्ड संख्या 10 से राजुराम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से, वार्ड संख्या 11 से धनराज राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से व राजेश कुमार निर्दलीय, वार्ड संख्या 12 से विमला राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से, वार्ड संख्या 15 से सोहन कंवर निर्दलीय व मनीषा चौधरी कांग्रेस से, वार्ड संख्या 16 से मोहनी देवी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से, वार्ड संख्या 21 से रामलाल कांग्रेस से व चन्द्र प्रकाश निर्दलीय, वार्ड संख्या 23 से शांति निर्दलीय व सुमन देवी कांग्रेस, वार्ड संख्या 24 माया देवी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से, वार्ड संख्या 25 से सहीराम बानाए भोमाराम व संदीप सिंह निर्दलीय, वार्ड संख्या 26 से मोनिका राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से, वार्ड संख्या 27 से कुंभाराम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से, सोहनलाल मेघवाल ने कांग्रेस व निर्दलीय के रूप में दो नामांकन दाखिल किये।