एफएमजीई परीक्षा : चार भाई-बहन एक साथ सफल
श्रवण सारस्वत
रींगस (नवयत्न)। किसान परिवार के चार बच्चों ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की ओर से आयोजित फोरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम एक साथ पास की है। छोटी नेहरो वाली ढ़ाणी बामनवास खंडेला के कैलाश चंद्र नेहरा के दो पुत्रों अजय नेहरा ने 172 अंकों से, और अनिल नेहरा ने 157 अंकों से व उनके छोटे भाई जयराम नेहरा के पुत्र और पुत्री अंकित नेहरा ने 168 अंकों से, और अभिलाषा नेहरा ने 157 अंकों से फोरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम एक साथ पास की है। परिवार में चारों बच्चों की सफलता से खुशी का माहौल दिखाई दिया।