27 वार्डों का शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न, कुल 67.93 प्रतिशत हुआ मतदान

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न)। पंचायत चुनाव के चौथे चरण के तहत 27 वार्डों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान लगातार शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। शाम 6 बजे तक कुल 67.93 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनावी मैदान में कांग्रेस के 27, भाजपा के 27, आरएलपी के 26 तथा 23 निर्दलीय प्रत्याशियों सहित कुल 103 उम्मीदवार अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं। सभी प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी रही। ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। रिटर्निंग अधिकारी ममता लहुआ, एआरओ कुटेंद्र राठौड़, डिप्टी जितेंद्र सिंह एवं एसएचओ शिंभु दयाल मीणा की टीम लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अपनी प्रभावी मॉनिटरिंग से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाया।

You might also like