20 साल पुराने मामले में फरार दो सगे भाई गिरफ्तार
निसं
जयपुर (नवयत्न) । मानसरोवर थाना पुलिस ने फरार वांछित और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करीब 20 साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी थे। पुलिस ने 15 नवंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए उन्हें रामगंज क्षेत्र से पकड़ा। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
थानाधिकारी सतीश चंद के अनुसार आरोपी कमल अग्रवाल और संजय अग्रवाल के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और अपने मूल निवास स्थान से फरार होकर अन्य स्थानों पर रह रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों की उनके मूल ठिकानों पर तलाश की। लेकिन वे वहां नहीं मिले। इसके बाद आसपास के क्षेत्रों में मुखबिरों के माध्यम से जानकारी जुटाई गई और तकनीकी सहायता ली गई। इस दौरान कमल अग्रवाल के रामगंज क्षेत्र में रहने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर कमल अग्रवाल और उसके भाई संजय अग्रवाल को दस्तयाब किया और स्थाई गिरफ्तारी वारंट की पालना में कमल अग्रवाल (53) और संजय अग्रवाल (47) निवासी रामगंज जयपुर को गिरफ्तार किया गया।