ग्राम पंचायत मेलूसर में नवनिर्वाचित सरपंच अशोक कुमार पुरोहित ने संभाला कार्यभार
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न)। रतनगढ़ तहसील के ग्राम मेलूसर पंचायत में नव निर्वाचित सरपंच अशोक कुमार पुरोहित ने विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। आयोजित समारोह में पूर्व सरपंच सुनीता कंवर से उन्होंने कार्यभार संभाला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यभार ग्रहण समारोह में सभी पंच, उपसरपंच मनीषा मेघवाल, छोटड़िया सरपंच प्रतिनिधि प्रह्लाददान चारण, वीडीओ अंजली, जगदीश मेघवाल, जगदीशप्रसाद पुरोहित, किशनलाल मंडार, नौरंगलाल, शंकरलाल, पूर्णमल, संजय पुरोहित, डूंगरमल, चतरुराम, ओमप्रकाश ओला, भैराराम, विनोद नायक, बाबूलाल गौड़, दुर्गाराम खाती, बाबूलाल कटारिया एवं रोहित सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच अशोक कुमार पुरोहित का स्वागत व अभिनंदन किया तथा उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच अशोक कुमार पुरोहित ने ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास, जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने तथा सभी ग्रामवासियों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया।मंच संचालन अटल बिहारी ने किया।