पालिका कार्यालय में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई

बिसाऊ,(अशोक सोनी)21 मई। नगरपालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष मुश्ताक खान की अध्यक्षता में राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। गुरूवार को पालिका कार्यालय में पालिकाध्यक्ष के चैम्बर में राजीव गांधी के चित्र पर पालिका उपाध्यक्ष रामगोपाल सैनी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अयुब खान, पार्षद युसूफ खान, पार्षद पति विजय, पार्षद नेमीचंद खटीक, जिला यूथ सचिव मकसूद खान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष डूगंरमल सैनी, कल्याणसिंह डूडी सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पालिकाध्यक्ष खान ने उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को देश को टेक्रोलॉजी से जोड़ने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

You might also like