बंदर सीखा रहे पानी का महत्व
खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)22 मई। पानी का महत्व इंसान से ज्यादा जानवरों को मालुम है जिसके चलते वे पानी को व्यर्थ नहीं बहाते। ऐसा ही नजारा पपुरना की मनसा माता मंदिर के बाहर देखने को मिला। मंदिर परिसर में रहने वाले सैंकड़ों बंदर मंदिर के बाहर लगी पानी की टंकी से नल खोल कर पानी पीते है। पानी पीने के बाद बंदर इंसानों से भी ज्यादा समझदारी दिखाते हुए पानी व्यर्थ ना बहे नल को फिर से बंद कर देते है।