अखंड रामायण पाठ करवाया

सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)22 मई। स्थानीय गंगामाई मंदिर में उप-सभापति बाबूलाल कुलदीप ने विधि विधान के साथ रामचरितमानस की पूजा अर्चना की। इसके साथ सामाजिक न्याय एवं आपदा राहत प्रबंधन मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर अखंड रामायण शुरू हो गई। मंदिर पुजारी मोहनलाल ने बताया कि कुल 6 पंडित रामायण का पाठ कर रहे हैं। वहीं मोहल्लेवासियों द्वारा भी सामाजिक न्याय मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना को लेकर प्रार्थनाएं की जा रही हैं। वहीं पूजा में ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी सम्पत पथानिया, नरसाराम फलवाडिय़ा सहित अनेक लोगों ने भाग लिया। पुजारी मोहनलाल ने बताया कि रवि सारस्वत, पुनीत, कैलाश, दिलीप आदि पंडितजन अखंड रामायण का पाठ किया।

You might also like