ऑनलाइन ड्रांईग प्रतियोगिता का आयोजन

सीकर,(जी एल सैनी)23 मई। जयपुर रोड स्थित शेखावाटी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स के विभिन्न संकायो में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतू बापू के सपनों का भारत विषय पर ऑनलाइन ड्रांईग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एक निश्चित समयावधि में विद्यार्थियों द्वारा अपनी रचनात्मक एवं कल्पनाशील विचारों को पेपर पर ड्रांईग के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

इन सभी रचनात्मक एवं कल्पनाशील ड्रांईग्स को डॉ. रंजना जैन की अध्यक्षता में अवलोकन के उपरान्त शुभम डेभाना को प्रथम, रिंकी जांगिड़ एवं रेणू सैन को सामुहिक रूप से द्वितीय एवं दिनेश गुर्जर को तृतीय घोषित किया गया।

इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन इ.रणजीत सिंह एवं सचिव स्नेहलता चौधरी द्वारा भी विद्यार्थियों की रचनात्मक ड्रांईग्स को सराहा गया तथा समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के इस कोविड-19 महामारी के समय में सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गयी।

You might also like