रोग प्रतिरोधक काढ़े का वितरण आज से
तीन दिन तक होगा काढ़े का निशुल्क वितरण
चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)23 मई। श्रीकृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र चिड़ावा के तत्वावधान में वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के लिए आमजन में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए तीन दिवसीय रोग प्रतिरोधक काढ़े का निशुल्क वितरण किया जाएगा।
योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र के संचालक डॉ गणेश चेतीवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रति आमजन को सजग एवं जागरूकता करने व रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से 24, 25 व 26 मई को रोग प्रतिरोधक काढ़े का निशुल्क वितरण किया जाएगा। साथ में योग प्राणायाम, स्वस्थ दैनिक दिनचर्या, आहार-विहार के बारे में भी निशुल्क परामर्श दिया जाएगा।
राजकला कॉम्पलेक्स के पास श्रीकृष्णा पंचगव्य योग प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र में रविवार सुबह 10:30 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मधु शर्मा एवं पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा करेंगे।