डीडवानियां संयुक्त मंत्री मनोनीत
रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)24 मई। खाण्डल विप्र विश्व परिषद के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण खाण्डल ने रतनगढ़ के युवा दीपक डीडवानियां को संयुक्त मंत्री पद पर नियुक्त किया। डीडवानियां की नियुक्ति पर खाण्डल विप्र विश्व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद नोहाल, मनीष रिणवां, हीरालाल नोहाल, अमित भुढ़ाढऱा, श्यामसुन्दर चोटिया, अमित मंगलहारा, सन्तोष माटोलिया, योगेश रिणवां सहित कई युवाओं ने विश्व परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए डीडवानियां को बधाई दी।