भाजपा आयोजित करेगी संवाद श्रंखला
झुंझुनूं,(अश्वनी शर्मा)24 मई। भारतीय जनता पार्टी कल जिलेभर में संवाद श्रंखला की शुरुआत करेगी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मंडलवार बूथ कार्यकर्ताओं से दूरभाष के माध्यम से संवाद करेंगे। इस दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से उनके क्षेत्र की स्थिति को लेकर फीडबैक लिया जाएगा तथा कोविड-19 से उत्पन्न हालातों की समीक्षा की जाएगी।
भाजपा के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि संवाद श्रंखला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घोषित किए गए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज की भी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।