पानी की समस्या को लेकर विधायक ने की जनसुनवाई
नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)24 मई। विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायतों में किसी भी प्रकार की आमजन को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े। इसको लेकर स्थानीय विधायक सुरेश मोदी ने पानी की समस्या पर नीमकाथाना और पाटन पंचायत समिति में जलदाय विभाग के अधिकारीयों के साथ ग्राम पंचायतों के सरपंच गणों की मौजूदगी में जनसुनवाई की। क्षेत्र में पेयजल की समस्या को प्रमुखता से लेकर त्वरित समाधान करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मीटिंग में सभी पंचायतों के सरपंचों से ग्रामीण क्षेत्र में पानी की समस्या पर सुनवाई कर उस समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस मौके पर एक्सईएन मायाराम सैनी, बीडीओं राजूराम सैनी, पाटन बीडीओं रेखारानी व्यास, जेईएन शकील खान, जेईएन विनोद सैनी, पाटन ब्लॉक अध्यक्ष कान्ता प्रसाद शर्मा, समस्त ग्राम सेवक, समस्त ग्राम पंचायत सरपंच आदि मौजूद रहे।