मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान, अब कांग्रेस हैट्रिक लगाएगी या भाजपा की वापसी होगी
नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न)। शहर की नई सरकार बनाने के लिए पार्षद चुनने की प्रथम प्रकिया मतदान के जरिए पूरी हो चुकी है अब शहर की सरकार किसकी बनेगी सोमवार को मतगणना होने के बाद तस्वीर साफ होगी कि मतदाताओं ने किस पार्टी पर भरोसा जताते हुए अपना जनादेश दिया है। उसके आधार पर दूसरी प्रक्रिया तय होगी कि नगरपालिका में किस पार्टी की सरकार बनेगी। मतदाताओं में मतदान के प्रति अच्छा खासा जोश रहा उन्होंने अच्छा खासा मतदान करके मतदान प्रतिशत करीब नगरपालिका क्षेत्र का 79 तक पहुंचा दिया। पार्षद चुनने का चुनाव संपन्न होने के बाद अब शहर की गलियों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की चौपाल में हार जीत और किसकी बनेगी सरकार के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन उम्मीदवारों की हार-जीत का कयास के साथ साथ एक खबर यह भी निकल कर सामने आ रही है कि कांग्रेस भाजपा के साथ साथ निर्दलियों ने भी चुनाव मैदान में दम खम दिखाया है ऐसे में यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीतने की पॉजीशन पर आ सकते हैं। यहां बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी दंगल में थे। लोगों की चर्चा के अनुसार नौ-दस निर्दलीय प्रत्याशी जीत के करीब लोगों के आंकलन में गिने जा रहे है। यानी 35 वार्ड में से दस निर्दलीय प्रत्याशियों की अच्छी पॉजीशन मानी जा रही है। एक तरह से त्रिकोणीय मुकाबला के कगार पर नगरपालिका चुनाव का परिणाम आने की एक संभावना है । ऐसे में किसी दल को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं होने से विकट स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जबकि भाजपा तेरह से पंद्रह, कांग्रेस दस बारह सीट जीतने का आंकलन लोग लगा रहे हैं। लोगों का अनुमान अगर सटीक बैठता है तो कुल मिलाकर भाजपा टॉप पर तो है लेकिन किसी दल को पूर्ण बहुमत हासिल नहीं हो रहा है। निर्दलीय प्रत्याशियों के बिना किसी दल की सरकार नहीं बन सकती है। कांग्रेस यहां पर हैट्रिक लगाएगी या भाजपा की सत्ता में वापसी होगी। असल में क्लियर तस्वीर तो मतगणना होने के बाद साफ होगी यह एक लोगों का अनुमान है। पार्षदों का चुनाव संपन्न होने के साथ ही यहां पर बाड़े बंदी हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों अपनी-अपनी जीत के लिए दावे कर रहे हैं। नगरपालिका में बोर्ड बनाने के लिए दोनों दल की ओर से संभावित जीत सकते पार्षदों की घेराबंदी करने की चर्चाएं तेज हो गई है । इस बार शहरी एवं ग्रामीण मिलकर शहर की सरकार बनाएंगे। पार्षदों के हुए चुनाव में काफी लोगों में उत्साह बना हुआ रहा और घरों से निकलकर मतदान किया। कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। अब देखना यह है कि किसके सिर बंधेगा मुखिया का ताज।