महनसर में गंदे पानी के तालाब में तीन दिन से डूबा हुआ सांड मारने लगा है बदबू

बिसाऊ,(अशोक सोनी)24 मई। महनसर के ग्रामीणों को एक ओर कोरोना के वायरस का खतरा तो दूसरी और गंदे पानी की गैनाणी में तीन दिन से डूबे हुए सांड के शव से उठने वाली दुर्गध से परेशानी है। प्रवीण दायमा ने बताया की गांव में घूमने वाला सांड अचानक तीन दिन पूर्व राजीव गांधी सेवा केद्र के पास गांव के गंदे पानी की गैनाणी में डूबकर मर गया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने ग्राम सेवक को दे दी थी लेकिन तीन दिन गुजरने पर भी उस सांड के शव को बाहर नहीं निकाला गया है। सांड का फुला हुवा शव पानी के उपर तैर रहा है तथा इससे अब बदबू भी उठने लगी है अगर सांड के शव को जल्द ही नहीं निकाला गया तो बदबू के कारण गांव में महामारी फैल सकती है। इस पानी के निकट वाल्मीकि व अन्य परिवारों के घर है।

You might also like