नरेगा कर्मियों को मास्क वितरित

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)26 मई। सैनी समाज के मोक्ष धाम में कार्य कर रहे नरेगा कर्मियों को मास्क वितरण किए गए। ग्राम सेवक राजेंद्र जांगिड़ एवं एएनएम पूनम भास्कर के सानिध्य में समाजसेवी बाबूलाल सैनी ने मोक्ष धाम में कार्य कर रहे नरेगा कर्मियों को मास्क वितरण किए।

इस मौके पर मूलचंद गोठवाल, रमेश जांगिड़, ओंकारमल सैनी, राकेश सैनी, रामनारायण, सुरेश सैनी आदि मौजूद थे।

You might also like