पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया

लोसल,(नंदलाल गौड़)26 मई। सीकर की डीएसटी टीम और दांतारामगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान एक होटल पर छापा मारकर पुलिस ने दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार दांतारामगढ़ थाना इलाके के दांता कस्बे में मुखबीर की ओर से पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर एक होटल में जुआ का अवैध धंधा चलता है। जब पुलिस ने होटल पर कार्रवाई को अंजाम दिया तो वहां पर दस लोग ताशपत्ती पर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने इनके पास से एक लाख छप्पन हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like