भाजपा: पीएम केयर फंड के लिए जुटाएंगे हर घर से 100 रुपए
उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने शुरू किया अभियान
चूरू,(पीयूष शर्मा)4 मई। शहर में भाजपा की ओर से संचालित शक्ति केंद्रों के जरिए पार्टी पदाधिकारी कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए संचालित पीएम केयर फंड के लिए हर घर से 100-100 रुपए एकत्रित करेंगे। चार मई को अपने निवास पर योजना का शुभारंभ कर विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष ने बताया कि जिला मुख्यालय के सभी शक्ति केंद्रों के लिए एक योजना का शुभारंभ किया है। योजना के तहत प्रत्येक शक्ति केंद्र 40 लोगों को आरोग्य सेतु एप से जोड़ेगा। राठौड़ ने बताया कि चूरू शहर में कफ्र्यू हटा दिया गया है। इसलिए पीएम केयर फंड के लिए सभी को एक-एक लॉकर दिया गया है। जिसमें हर घर से 100-100 रुपए का सहयोग एकत्रित किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।