मैं अपनी आवज रखने में कभी पीछे नहीं हटूंगी-नेहा धूपिया

मुंबई एमटीवी के शो ‘रोडीज रिवोल्यूशन’ सीजन को जज कर रही नेहा शो में कही एक बात की वजह से यूजर्स के निशाने पर आ गईं। दरअसल शो के दौरान जब एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को थप्पड़ मारा था, क्योंकि उसने मेरे अलावा पांच और ब्वॉयफ्रेंड बना रखे थे। इसी बात को सुन नेहा भड़क गईं और उन्होंने उससे कहा कि ये उस लड़की की च्वॉइस है।

नेहा शो के 17वा सीजन को डिजीटल माध्यम के जरिये ऑडिशन ले रही हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान नेहा ने इस वर्चुअल ऑडिशन के अलावा ट्रोलिंग को लेकर भी कई सारी बातें हमसे शेयर की।

वर्चुअल ऑडिशन से कई लोगों के ख्वाब होंगे पूरे

लॉकडाउन में होने के बावजूद हमें काम करने का मौका मिल रहा हैं इससे बड़ी ख़ुशी की बात मेरे लिए क्या हो सकती हैं? कई लोग ऐसे है जो मुझसे कहते हैं कि पिछले 13 साल से वो कोशिश कर रहे थे हम तक पहुंचने की लेकिन वे ऑडिशन में आगे नहीं आ पाते थे।

अब इस वर्चुअल ऑडिशन के जरिए कइयों के ख्वाब पुरे हुए हैं। हां, इस बात से इंकार भी नहीं करुंगी लोगों की क्रिएटिविटी को सामने बैठकर जज करने का मजा कुछ और ही होता हैं जिसे मैं थोड़ा बहुत जरूर मिस कर रही हूं। हम सभी टेस्ट कर रहे हैं कि इस बुरे वक्त में भी कैसे अपना काम को रोका ना जाए। ये एक रेवोलुशन की तरह हैं।

You might also like