राजगढ़ की दूषित राजनीति का परिणाम है विश्नोई का आत्महत्या करना
चूरू,(पीयूष शर्मा)26 मई। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष रिछपाल सिंह चारण ने मंगलवार को डीएसपी सुखविंदर पाल सिंह को एसपी के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में लिखा गया कि गत 23 मई की रात को राजगढ़ थाने के एसएचओं विष्णुदत्त विश्नोई ने राजनीतिक दबाववश अपने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली। ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ व कुशल पुलिस अधिकारी के रूप में विश्नोई ने अनेक थानों में सेवा देते हुए अपनी अलग छाप छोड़ी थी। यही कारण है कि आज पूरे राजस्थान में उनके आत्महत्या के कारण जनता में रोष व्याप्त है। राज्य का पुलिस महकमा ही नहीं बल्कि सभी निगम, बोर्ड व राज्य सरकार के कर्मचारी-अधिकारी स्तब्ध हैं। ऐसे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं कुशल पुलिस अधिकारी द्वारा आत्महत्या करना राजगढ़ की दूषित राजनीति का ही परिणाम है। प्रकरण की सीबीआई जांच करवाई जाए।
ज्ञापन देने वालों में महासंघ के जिलाध्यक्ष रिछपालसिंह चरण, फुलेसिंह बुरडक़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल वर्मा व बाबू खान, उप शाखा अध्यक्ष निवास माली व राजकुमार वर्मा आदि शामिल थे।