बिजली ट्रीपिंग की समस्या का जल्द होगा समाधान
बिसाऊ,(अशोक सोनी)26 मई। ओल्ड बिसाऊ फिडर पर बार-बार होने वाली बिजली ट्रीपिंग की समस्या का जल्द होगा समाधान। डिस्कॉम के जेईएन मनोज नेहरा के अनुसार गर्मी बढऩे से अचानक विद्युत लोढ़ बढ़ गया। जिससे बार-बार फाल्ट आ रहे है फाल्ट की इस समस्या के समाधान के लिये 27 से 31 मई पांच दिनो तक सुबह 7 से 9 बजे तक 2 घंटे लाईनो का सुधार कार्य व ट्रांस्फार्मर की लोढ़ क्षमता को बढाने आदि कार्य कर बिजली सप्लाई की व्यवस्था चाक चैबंद की जायेगी।