शहर में तीन और नोखा में चार नये संक्रमितों के साथ बीकानेर में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 101
बीकानेर,(देवेंद्र स्वामी )28 मई। कोरोना वायरस जिले में लगातार फैलता जा रहा है। आज शहर में तीन और नोखा कस्बे में चार जनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमएचओ डॉ. बीएल मीणा ने इन रोगियों की पुष्टि की है। कोरोना संक्रमित इन रोगियों के सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या अभी तक 101 हो गई है। गौरतलब है कि बुधवार को कोरोना संक्रमण के जिले में 8 नए मामले सामने आए थे, जिनमें से एक नापासर गांव का मामला था, शेष सात मामले परकोटा क्षेत्र के थे। आज भी सात जनों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जिसमें से तीन शहरी इलाके के और चार नोखा कस्बे के हैं। साथ ही 241सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।