खुले में शौच रुकवाने व नाले को साफ करवाने को लेकर भेजी शिकायत

नीमकाथाना,(हरीश देवन्दा)28 मई। नगरपालिका क्षेत्र में वार्ड नंबर 9 के अन्दर बने बाड़े में खुले में शौच व गंदगी को साफ करवाने को लेकर स्थानीय निकाय विभाग को शिकायत भेजी।

शिकायत में अवगत करवाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह मोगा ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 में स्थित सरकारी बाड़े में वार्डवासियों द्वारा खुले में शौच की जा रही है। वहीं नाले की सफाई भी नहीं करवाई जाती है जिससे मौसमी बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं कोविड-19 जैसी खतरनाक महामारी फैलने के बाद भी नगरपालिका प्रशासन घोर लापरवाही बरत रहा है।

मामले को लेकर अधिशासी अधिकारी को कई बार अवगत करवाने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। वहीं नगरपालिका द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। शिकायत में तत्काल कार्यवाही की मांग की है।

You might also like