कोरोना संकट शमन के लिए 108 घरों में होगा गायत्री संकल्प यज्ञ

चूरू,(पीयूष शर्मा)28 मई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आगामी 31 मई को सुबह नौ से 12 बजे तक विश्वभर में करोड़ों साधक कोरोना संकट शमन की कामना को लेकर अपने घरों में गायत्री संकल्प यज्ञ करेंगे।

इसी शृंखला में चूरू गायत्री परिवार की ओर से शहर के 108 घरों में यज्ञ किया जाएगा। विद्वानों का मानना है कि एक साथ यज्ञ करने से उत्पन्न ऊर्जा से यह वायरस नष्ट हो सकता है और पर्यावरण शुद्ध होगा। अपने घरों में यज्ञ कार्यकर्ता स्वयं करेंगे। आमजन को यज्ञ के लिए मोबाइल एप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। यज्ञ में कम से कम गायत्री मंत्र की 24 व महामृत्युंजय मंत्र की पांच आहुतियां दी जाएगी।

गायत्री परिवार के वरिष्ठ प्रतिनिधि रामसिंह राठौड़ ने बताया कि बाबूलाल शर्मा, ललित शर्मा, सत्यनारायण, पीथाराम सैनी, पं. रामलाल शर्मा, तेजपाल सिंह राठौड़, महिला मंडल में गायत्री गौरशिया, कमलेश कंवर, किशन कंवर व शशि कानोडिय़ा आदि आमजन को यज्ञ के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

You might also like