पक्षियों के लिए लगाए परिण्डे
सालासर,(दिनेश स्वामी)28 मई। सालासर के भामाशाह रविकान्त ढुकिया के नेतृत्व में पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए।
ढुकिया ने बताया कि जब आप पक्षियों को पानी पिलाते हैं तो ब्रह्मांड को यह संदेश पहुंचाता है कि आप दुसरों को कुछ देने के लिए समृद्ध और तैयार हैं, यह आपके घर की खुशहाली में वृद्धि करता है। इस चिलचिलाती धूप में बार-बार प्यास लगना स्वाभाविक है। हम मनुष्य है, अगर गर्मी लगे तो भी बता सकते हैं और प्यास लगे तो भी लेकिन ऐसे मौसम में उन बेचारे बेजुबान पक्षियों के लिए यह मौसम बहुत भारी पड़ जाता है। कई पक्षी तो केवल गर्मी और प्यास के चलते अपना दम तोड़ देते हैं। इसलिए अपने घरों में या आसपास पक्षियों के लिए परिन्डे लगाए।