विश्नोई की स्मृति एवं वीर सावरकर जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन
195 यूनिट रक्तदान हुआ
सादुलपुर,(राजेश राजपूत)28 मई। थानाधिकारी विष्णुदत्त विश्नोई की स्मृति में एवं वीर सावरकर जयंती के अवसर पर रोहिल्ला नर्सिंग होम में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी जिसमें 195 युवाओं ने रक्तदान किया। इससे पूर्व वीर सावरकर एवं थानाधिकार विश्नोई को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी गई।
भाजपा नेता रामसिंह कस्वा, भाजला जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, जिप सदस्य कुलदीप पूनिया आदि भाजपा कार्यकर्ताओ ने विश्नोई एवं सावरकर को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सभी ने विश्नोई आत्महत्या मामले में सीबीआई से जांच की मांग की। शिविर प्रारंभ होने के साथ ही सरपंच कैलाश भोजाणिया एवं 18 वर्षीय युवक राघव सरावगी ने रक्तदान किया तथा तीन युवतियों ने भी रक्तदान किया।
विहिप के जिला संयोजक प्रवीण सरदारपुरा, समाजसेवी सतीश पूनिया, गोपाल जोशी, अजय शास्त्री, रवि स्वामी, डॉ कौशल पूनिया, मनीषा शांडिल्य, प्रमोदरानी बैरासरिया, सुभाष गुर्जर आदि ने भी शिविर में भागीदारी निभाई। अस्पताल के निदेशक डॉ हरीराम रोहिल्ला एवं सतबाला रोहिल्ला ने अतिथियों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मान भी किया।