सादुलपुर एसएचओं विष्णुदत्त को श्रद्धांजली, सीबीआई जांच की मांग

विहिप कार्यकर्ताओं के आह्वान पर जुटे आमजन-पुलिसकर्मी

चूरू,(पीयूष शर्मा)28 मई। देशभर में चर्चित सादुलपुर एसएचओं विष्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या कांड को लेकर शेखावाटी अंचल में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में गुरुवार को शहर में स्वामी गोपालदास चौक पर विश्व हिन्दू परिषद की ओर से श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। विहिप के आह्वान पर जुटे शहर के गणमान्य नागरिकों व पुलिसकर्मियों ने एसएचओं विष्णुदत्त विश्नोई को श्रद्धांजली अर्पित की।

संगठन के चूरू प्रखंड अध्यक्ष हरीश बजाज के नेतृत्व में एकत्रित हुए उपस्थितजन ने कहा कि एक निडर व ईमानदार पुलिस अधिकारी का यूं जिंदगी छोडक़र चले जाना दुखद है। शहरवासियों ने राजस्थान सरकार से इस आत्महत्या प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की।

इस मौके पर विक्रम प्रजापत, शुभम मोटेका, विनोद राठी, गौरव पंडित, हरीश शर्मा, नरेंद्र दांदू, पंकज पारीक, सांवरमल स्वामी, रूपेश अग्रवाल व उमेश बजाज उपस्थित थे।

You might also like