शादी में स्वीकृति देने तथा आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की मांग

फोटोग्राफरों ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)28 मई। फोटोग्राफर्स एसोसिएशन की ओर से नायब तहसीलदार सुभाष कुल्हरी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम का ज्ञापन दिया।

ज्ञापन के माध्यम से लालचंद, सीताराम मारू, उमाशंकर सैनी, दिनेश, अजय भार्गव, इन्द्रराज मारू, शिवलाल, हेमराज मेघवाल, मदनलाल, अभय, राजेश, इन्द्र नाई आदि फोटोग्राफरों ने मांग की है कि लॉक डाउन के दौरान शादी समारोह में 50 लोगों को दी जानी वाली स्वीकृति में फोटोग्राफर्स को भी स्वीकृति दी जाए, ताकि वे आत्म निर्भर बन सके।

उन्होंने ज्ञापन में लिखा है कि लॉक डाउन के चलते फोटोग्राफरों को दो माह में भारी दुविधा का सामना करना पड़ा है । फोटोग्राफर्स की कमाई का जरिया विवाह समारोह ही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शादी समारोह में परिवार के सदस्यों के साथ ही फोटोग्राफरों को स्वीकृति देने तथा उनके लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा करने की मांग की है।

You might also like