घसीपुरा अण्डर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू
वर्षो से चली आ रही मांग की स्वीकृति निर्माण पर ग्रामीणों ने प्रशंता व्यक्त की
कांवट,(रंगलाल स्वामी)28 मई। कस्बे के घसीपुरा रेलवे फाटक नंबर 85 पर रेलवे विभाग द्वारा अण्डर ब्रिज की स्वीकृति जारी होने के बाद गुरूवार को पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों व रेल विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में आरओबी निर्माण कम्पनी के ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया।
यहां रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बन जाने से घसीपुरा गांव की भौगोलिक स्थिति दो भागों में बंटकर घनी आबादी के सामने ग्रामीणों को आने जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता था तथा दुर्घटनाए होती रहती थी। इन समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने बार-बार प्रशासन व रेलवे विभाग के अधिकारियों को अवगत कराते हुए अण्डर ब्रिज की तीन साल से मांग करते आ रहे थे। जिस पर रेलवे विभाग व डीएफसी ने अण्डर ब्रिज की स्वीकृति जारी कर ग्रामीणों की मांग पूरी की।
इस मौके पर ग्राम विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह खोखर, राजेश कुमार जांगीड़, प्रकाश चन्द मुण्ड सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशंता व्यक्त की। इस अवसर पर रेलवे एक्शन एनके शर्मा नीमकाथाना, पीडब्लूडी एक्सईएन जेपी यादव नीमकाथाना, सहायता अभियंता ताराचंद सैनी (कांवट) खंडेला व आरओबी ठेकेदार गजेन्द्र सिंह शेखावत सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।