भद्रा वास एवं फल -:
स्वर्गे भद्रा धनं धान्यं ,पाताले च धनागम:।
मृत्युलोके यदा भद्रा सर्वकार्य विनाशिनी।।
रात्रि 21:55 से प्रारम्भ
मृत्यु लोक = सर्वकार्य विनाशिनी
अद्य राशिफल
(मेष)
आप अभी रचनात्मक प्रक्रिया में हैं जहाँ आप आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि से भरे हुए हैं। दोस्तों और परिवार के साथ खाली समय का आनंद लें। आप अपने व्यापारिक लक्ष्यों को पाने की क्षमताओं से युक्त रहेंगे। घर एवं परिवार में परस्पर सहयोग एवं तालमेल की स्थिति रहेगी।
(वृष)
आप अपने कामों को और तेजी के साथ करने में लगे हुये रहेंगे। किसी धार्मिक कामों के आयोजनों को पूरा करने के लिये तैयार हो सकते हैं। क्योंकि सुखभाव में शुक्र का गोचर आपको धन एवं धान्य से पूरित करने वाला रहेगा। तथा भौतिक सुख के साधनो को बढ़ाने में भी आप सफल होते रहेंगे।
(मिथुन)
केतु आपके मान एवं सम्मान को बचाने वाला तथा धन एवं कारोबारी जीवन में लाभ देने वाला रहेगा। बुध का गोचर आपके पक्ष मे लाभकारी स्थिति को बनाने वाला रहेगा। जिससे आपको धन एवं सम्पत्ति का लाभ रहेगा।
(कर्क)
ननिहाल पक्ष एवं ससुराल पक्ष से आपको कुछ सहयोग मिलता हुआ रहेगा। किसी वैवाहिक एवं धार्मिक कार्य के निमंत्रण मे जाने को तैयार रहेंगे। आपको अपने शैक्षिक पहलुओं को और मजबूत बनाने में अच्छी सफलता रहेगी। कारोबारी जीवन की प्रगति अर्जित करने की स्थिति बनी हुई रहेगी।
(सिंह)
आप धर्म के कामों में भी अपनी रूचि बढ़ा सकते है। पराक्रम भाव में शुक्र का गोचर भी आपको उपयुक्त वातावरण को देने वाला तथा पारिवारिक जीवन में खुशियों को देने वाला बना हुआ रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। वहीं आप अपने परिवार के साथ किसी पारिवारिक समारोह में भी जा सकते हैं।
(कन्या)
भवन निर्माण एवं विक्रय भी आपके लिये फायदेमंद रहेगा। कारोबारी जीवन में भी गुरू बढ़त के संकेत दे दिये है। जिससे आप प्रसन्न रहेगे। किसी ऐतिहासिक इमारत रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। किसी पारिवारिक समारोह में सपरिवार आप शिरकत करेंगे।
(तुला)
शनि एवं मंगल का गोचर आपको कई बार उत्तेजित करता हुआ रहेगा। जिससे किसी लक्ष्य से पीछे रह सकते है। आप अपने परिवार वालों के लिए किसी तरह की खरीदारी कर सकते हैं। इस समय पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। उनके साथ मुलाकात आपकी पुरानी यादों को ताज़ा कर देगी।
(वृश्चिक)
केतु का गोचर आपके रहन-सहन को उच्च करने वाला तथा घर परिवार में मेल मिलाप को देने वाला रहेगा। बहुत हद तक आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में लगे हुये रहेगे। आपकी प्रतिष्ठा एवं पहचान और अच्छी रहेगी। जिससे आप उत्साहित होते रहेंगे।
(धनु)
गुरू का गोचर आपके लिये शुभप्रद स्थिति को संजोने लिये तत्पर बना हुआ रहेगा। जिससे आप विवेक का प्रयोग करते हुये किसी समस्या से निकलने में सफल रहेगे। प्रयासों को तेज करें तो आवश्य ही लाभ रहेगा। अपने दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
(मकर)
आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा| अपने भाई-बंधु एवं मित्रों से सामंजस्य बनाये रखें| मित्रों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा| आपके जीवनसाथी को अपनी नौकरी एवं व्यवसाय में लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं|
(कुंभ )
इस समय आपके अटके काम पूरे हो सकते हैं। कुछ जातकों को पैतृक संपत्ति से इस समय लाभ हो सकता है। चंद्र देव जब सिंह राशि में प्रवेश करेंगे तो कई परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आपको किसी भी तरह के उतार-चढ़ाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।
(मीन)
रोगभाव में मंगल का गोचर आपको सुख एवं धन लाभ देने वाला रहेगा। जिससे किसी तकनीक, मशीन एवं चिकित्सा के क्षेत्रों में आपको ख्याति रहेगी। शनि का गोचर कमीशन एवं न्याय तथा कारागार के कामों को सफलता देने वाला रहेगा। जिससे आप प्रसन्न रहेंगे।
शुभं भवतु