चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न की मांग

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई

चिड़ावा,(विजेंद्र सिंह लमोरिया)29 मई। चौधरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक विकास भवन में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। वक्ताओं ने किसान और मजदूर के सच्चे हितैषी के रूप में चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उनको भारत रत्न देने की मांग की।

वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा ने कहा कि किसानों के मसीहा के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने देश के किसानों, मजदूरों व कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए बहुत से ऐसे कार्य किए हैं जिनके लिए उनको भारत रत्न दिया जाना चाहिए। उनके कहे गए कथन देश के विकास का रास्ता खेत खलिहानों से होकर गुजरता है को वर्तमान परिपेक्ष्य में सही बताया।

समिति के अध्यक्ष रामेश्वरलाल मील की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में रणवीर सिंह थालौर, सुरेंद्र सिंह राव, आसाराम पीटीआई, मुख्त्यार सिंह गजराज, प्यारेलाल धायल आदि उपस्थित रहे।

You might also like