डांगी ने आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में हासिल की 9वीं रैंक

जयशंकर जांगिड़
झुंझुनू (नवयत्न)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में नीतू डांगी ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय में 9वीं रैंक हासिल कर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया है। नीतू डांगी वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम में सहायक के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा की तैयारी जारी रखी। उन्होंने किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लेने के बजाय सेल्फ स्टडी को अपनी सफलता का आधार बनाया। उनके ससुर सेवानिवृत्त शिक्षक उम्मेद सिंह कटेवा हैं तथा सास प्रेम देवी हैं। वहीं उनके पिता महेंद्र सिंह और माता सिलोचना देवी ने भी उनके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस प्रकार परिवार के सहयोग संस्कारों और नीतू की निरंतर मेहनत ने इस सफलता की राह को मजबूत बनाया।

You might also like