भीषण गर्मी में पानी को तरस रहे काकलसार के ग्रामीण

भाजपा ने ज्ञापन सौंप मांगा समस्या का समाधान

चूरू,(पीयूष शर्मा)29 मई। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कलक्टर संदेश नायक को ज्ञापन सौंपकर गांव काकलासर में गहराए पेयजल संकट की समस्या का समाधान करवाने की मांग की।

भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता व पूर्व विधायक अशोक पींचा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में लिखा गया कि सरदारशहर के गांव काकलासर में गहराए पेयजल संकट के 50 डिग्री की भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। पानी के अभाव में लोगों का जीना दुभर हो रहा है। कलक्टर ने समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पूर्व विधायक पींचा ने कहा कि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे रणनीति तय कर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सत्यनारायण सहारण, नगरपालिका उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, नरेंद्र काछवाल, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच, जिला आईटी संयोजक रमेश शर्मा व सह संयोजक सुरेश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

You might also like