ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर चालक की मौत

पाटन,(प्रवीण कुमार योगी)29 मई। पाटन थाना इलाके निकटवर्ती गांव मोठुका की काशावती नदी में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर चालक की साइड दबा दी। जिसमें ट्रैक्टर बीस फुट गहरी खाई में जा गिरा। खाई में गिरने के कारण वाहन चालक की मोके पर ही मौत हो गई तथा दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको राजकीय रैफरल अस्पताल पाटन में भर्ती कराया गया।

ट्रैक्टर चालक चला का बताया जा रहा है जो कि ईट भट्टे पर कार्य करते थे तथा ईट खाली करके वापस घर आ रहे थे। मौके पर पाटन पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। पाटन पुलिस ने मृतक का शव राजकीय रैफरल अस्पताल पाटन की मार्चरी में रखवाया।

You might also like