पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने की मांग

पुण्यतिथि पर किए पुष्प अर्पित

नवलगढ़,(श्रवण कुमार नेचु)29 मई। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की पुण्यतिथि शुक्रवार को किसान छात्रावास में मनाई गई। कोरोना वायरस महामारी को ध्यान में रखते हुए सोशियल दूरी बनाकर मात्र 11 लोगों ने ही भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चरणसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया तथा उनके विचारों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री होकर भी एक साधारण आम आदमी जैसा जीवन जीने वाले पूर्व प्रधानमंत्री को सर्व सम्मति से उन्हें भारत रत्न देने की भारत सरकार से मांग की गई ।

इस मौके पर छात्रावास वार्डन बलदेव सिंह थोरी, डॉक्टर जेपी कड़वासरा, पूर्व प्रधानाचार्य रणधीर सिंह खीचड़, राम सिंह दुलड़, ओमप्रकाश ढाका, रामदेव सिंह सुंडा, अर्जुन साखनिया, मौजीराम बजाड़, विजेंद्र सुण्डा, ठेकेदार विकास कुलहरि, कमलेश पुनिया, सुभीता सीगड़ आदि ने पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर सर्व सम्मति से पूर्व प्रधानमंत्री चरणसिंह को भारत रत्न देने की मांग उठाई तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भेजा गया।

You might also like