भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
सुजानगढ़,(अमित प्रजापत)29 मई। भारतीय जनता पार्टी सालासर देहात मंडल व भारतीय जनता युवा मोर्चा सुजानगढ़ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा नेता बुद्धिप्रकाश सोनी, धर्मवीर पुजारी के नेतृत्व में नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में मांग की गई है कि लॉक डाउन में 3 महीने का बिजली बिल माफ किया जावें, इसी प्रकार सुजानगढ़ शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत को देखते हुए टैंकर्स की व्यवस्था की जावे। भाजपा देहात मंडल सालासर के अध्यक्ष मनोज भाणेज ने मींगणा गांव में भयंकर पेयजल किल्लत की समस्या का समाधान करने की मांग की।
वहीं ज्ञापन सौंपते वक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष नरेंद्र गुर्जर, मनोज शर्मा, भाजपा नेता धर्मवीर पुजारी, भाजपा जिला प्रवक्ता खुशीराम चांदरा, भंवरलाल गिलाण, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल दाधीच, लीलाधर खंडेलवाल, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गंगाधर लाखन, शाकिर खान बैसवा, श्याम प्रजापत, भवानी रांकावत, आदित्य पुजारी, पार्षद विनोद सोनी, भाजपा नेता रतनलाल नायक, बंशीलाल गुर्जर, गौरव इंदौरिया, भींवराज प्रजापत, विश्वनाथ वारवासा, विकास सोनी, मोनू गहलोत, सुरेंद्र स्वामी, अमरचंद भाटी, लक्ष्मीकांत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।