पेयजल संकट गहराया, मिट्टी कटाव के लिए व्यर्थ बहा रहे पानी

सरदारशहर,(कुलदीप राव)30 मई। तहसील क्षेत्र के अनेक गांवों में पड़ रही भीषण गर्मी के इस दौर में गहराए पेयजल संकट से आमजन परेशान हैं। मगर गांव जीवणदेसर में लोग पानी को व्यर्थ बहा रहे हैं।

गौरतलब है कि अनेक गांवों में गहराए पेजयल संकट के कारण लोग रात भर लाइन लगाकर पानी का इंतजार करते हैं। इसके बावजूद मात्र 2 मटके पानी उनके हिस्से में आ पाता है। वहीं तहसील के गांव जीवनदेसर में पानी व्यर्थ बहाया जा रहा है। एक किसान पानी व्यर्थ बहाकर मिट्टी का कटाव करते देखा गया। जो मिट्टी के कटाव के लिए हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बहा रहा है। वही कई गांवों के लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।

You might also like