माय भारत पोर्टल एवं विकसित भारत क्विज पंजीकरण हेतु शिविर आयोजित

निसं
तारानगर (नवयत्न)। राजकीय महिला महाविद्यालय, तारानगर में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा माय भारत पोर्टल एवं विकसित भारत क्विज पंजीकरण हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए राष्ट्र निर्माण संबंधी गतिविधियों में उनकी सहभागिता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी डॉ अंकिता द्वारा किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई गई तथा उन्हें विकसित भारत क्विज के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए क्विज में भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर डिजिटल जागरूकता, आत्मनिर्भर भारत एवं युवाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला गया।

You might also like