थानाधिकारी आत्महत्या मामला: सीआईडी सीबी की जांच पांचवें दिन भी जारी

श्रद्धांजली सभा का दौर जारी

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)30 मई। थानाधिकारी विश्णुदत्त विश्नोई आत्महत्या मामले में पांचवे दिन भी सीआईडी सीबी की जांच जारी रही। एसपी विकास शर्मा तथा एडिशनल एसपी सीआईडी जगदीश व्यास के नेतृत्व में जांच जारी है। संभवत: रविवार को टीम सादुलपुर से रवाना हो सकती है।

श्रद्धांजली सभा का दौर जारी
थानाधिकारी को मोदी चौक में श्रद्धांजली दी गई। मोदी चौक में आयोजित कार्यक्रम में राजवीरसिंह, अमरचंद कंदोई, सजन कंदोई, सत्यनारायण कंदोई, केसरीचंद मोदी, योगेन्द्र राठी आदि सहित शहर के प्रमुख गणमान्य लोगों एवं पुलिस के जवानों ने श्रद्धांजली दी। इसके अलावा खुशीपुरा मौहल्ले में भी आयोजित कार्यक्रम में मोहल्लेवासियों एव शहर के लोगों ने विश्नोई को श्रद्धांजली अर्पित की। इसके अलावा वार्ड नंबर 30 में भी श्रद्धांजली दी गई।

You might also like