फेसबुक आईडी पर लगाई लड़की की फोटो, उठाकर ले जाने की धमकी

पुलिस ने किया मामला दर्ज

सादुलपुर,(राजेश राजपूत)30 मई। फेसबुक आईडी पर लडक़ी की फोटो लगाकर बात करवाने तथा लड़की को उठाकर ले जाने की धमकी देने के आरोप में हमीरवास थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

थानाधिकारी तेजवंतसिंह ने बताया कि थिरपाली बड़ी निवासी पीडि़त ने दर्ज मामले में बताया कि उसके पुत्र के पास एक मोबाइल फोन है तथा वह फेसबुक आईडी बना रखी है। जिस पर किसी शर्मा नामक व्यक्ति ने उसकी पुत्री की फोटो लगा रखी है तथा आरोपी उसकी पुत्री से बात करने तथा बात नहीं करवाने पर उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है तथा इस कारण उसकी पुत्री की बदनामी भी हो रही है तथा वह मानसिक तनाव से गुजर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You might also like