मौसम ने बदला मिजाज, गर्मी से मिली राहत

खेतड़ी नगर,(विपुल पारीक)31 मई। क्षेत्र में लगातार दो दिनों से मौसम में अचानक परिर्वतन आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार देर रात को तेज अंधड़ के साथ हल्की बुंदा-बांदी शुरू हुई जो रविवार को भी जारी रही। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहने से मौसम सुहाअना रहा, दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तेज बरसात हुई जो करीब आधे घंटे तक जारी रही जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

You might also like