खेतड़ी जेल के सभी कैदियों व स्टाफ की कोरोना जांच आई नेगेटिव
खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)31 मई। झुंझुनूं जेल में कोरोना संक्रमण के बाद खेतड़ी जेल में कोरोना संबंधित जांच के लिए सभी कैदियों व स्टाफ की जांच के नमूने झुंझुनूं पीसीआर लैब में भेजे गए थे जिनकी सभी की जांच नेगेटिव आई है।
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरीश यादव ने बताया कि खेतड़ी जेल से 29 बंदियों व 20 स्टाफ की कोरोना जांच संबंधित सैंपल भेजे गए थे जो सभी नेगेटिव आए हैं लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर जेल के बैरक में साफ-सफाई, सोशल डिस्टेंस, मास्क, सैनिटाइजर के उपयोग के लिए जेल के जेलर शंकरलाल को चिकित्सीय परामर्श दिए गए हैं।
इस मौके पर जेल कंपाउंडर जयप्रकाश यादव, लैब सहायक सत्येंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।