प्रीतमपुरी में श्री वीर तेजा सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित
कांवट,(रंगलाल स्वामी)31 मई। वैश्विक महामारी व राष्ट्रव्यापी आपदा के समय श्री वीर तेजा सेवा समिति प्रीतमपुरी द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित अतिथियों ने शिरकत करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में कोरोना महामारी संकट में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर मानवता व देशहित में सबसे बड़ा धर्म निभाये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पवन कुमार साँई सरपंच कल्याणपुरा, जगदीश प्रसाद सोलेत सरपंच प्रीतमपुरी, भोलाराम लाम्बा पूर्व सरपंच प्रीतमपुरी, एड. श्रवण कुमार यादव प्रीतमपुरी, चिकित्साधिकारी पीएचसी प्रीतमपुरी सहित अन्य अतिथिगण, आयोजकगण तथा एसएमएस अस्पताल जयपुर की रक्त संग्रहण टीम मौजूद रही। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।