कोरोना योद्धाओं के सम्मान में उतरी खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर, मास्क, सैनिटाइजर भेंट किए

खेतड़ी,(जयंत खाँखरा)31 मई। कोरोना योद्धाओं के सम्मान करने के लिए हर भारतीय अपनी सहभागिता निभा रहा है इस कड़ी में खेतड़ी पंचायत समिति प्रधान मनीषा गुर्जर ने भी मोर्चा संभाल लिया है। रविवार को प्रधान के नेतृत्व में पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं ने माला राम विकास समिति के तत्वाधान में कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर मास्क, सैनिटाइजर भेंट किए।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भवन सिहोड़, मेहाड़ा जाटूवास व बसई में कोरोना ड्यूटी में लगे चिकित्साकर्मियों, अध्यापकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मास्क व सैनिटाइजर भेंट किए गए। यह सामग्री पंकज सिंह ने उपलब्ध करवाई।

इस अवसर पर प्रधान मनीषा गुर्जर, पंकज सिंह शेखावत, रतिराम यादव, होशियार सिंह, सुमेरसिंह चौधरी, डॉ पंकज यादव, रामानंद छावल, वेदपाल सिंह, ओमप्रकाश गोयल मौजूद थे।

You might also like