लॉकडाउन 3, गाइड लाइन की नहीं की जा रही है पालना

राजलदेसर,(कुंदन दाधीच)6 मई। लॉकडाउन 3 में प्रशासन की ओर से जारी की गई गाइडलाइन की पालना नहीं की जा रही है। घर आ रहे प्रवासी चुपचाप अपने घरों में घुस रहे है। प्रशासन को सूचना देने से कतरा रहे है। इसको लेकर लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। यही स्थिति सोशल डिस्टेंस की है। बैंक शाखाओं व ई-मित्र केन्द्रों पर पेंशन लेने वालों की लगी लम्बी कतारों में सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ रही है। लॉकडाउन 3 के तीसरे दिन भी सोशल डिस्टेंस की पालना किए बगैर लोग दुकानों पर बेतरतीब खड़े देखे गए। न तो कोई रोकने वाला है और न ही कोई टोकने वाला वहीं कस्बे में वाहनों की रेलमपेल बनी हुई है ।

You might also like