नालपुर की बेटी ने ताइक्वोंडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल, ग्रामीणों ने किया सम्मान

खेतड़ी (दैनिक नवयत्न ) । नालपुर की बेटी ने ताइक्वोंडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खिलाड़ी के गांव लौटने पर मंगलवार को ग्रामीणों की ओर से उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच उमराव सिंह थे, जबकि अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने की। भूप सिंह रोजड़िया ने बताया कि देहरादून में राज्य स्तरीय तीसरी आल इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता में नालपुर की बेटी मंशिका ने में भाग लिया। जिसमे खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मंशिका ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमराव सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों को पूर्ण अनुशासन में रहते हुए खेल को खेल की भावना से खेलते हुए आगे बढ़ना चाहिए। वर्तमान समय में युवा परंपरागत खेलों से दूर होते जा रहे हैं जो उनके लिए सही नहीं है। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित कर उन्हें खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना चाहिए। खेलों के जरिए देश के अनेक युवाओं ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने क्षेत्र व देश का नाम रोशन किया है, जिनसे प्रेरणा लेकर युवाओं को भी आगे बढ़ाने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए। इस दौरान पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों का माल्यार्पण व साफा पहनाकर सम्मान किया। इस मौके पर रामनिवास, अमरसिंह, महिपाल, सज्जन सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलबाग सिंह, दलीप, राजेश, संदीप, कर्मवीर, महेंद्र शास्त्री सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

You might also like