पूर्व मुख्यमंत्री राजे का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
नवरतन वर्मा
चूरू (दैनिक नवयत्न ) । जिले की रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एन एच 11 पर गत सायं को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। राजे जयपुर से बीकानेर जाते समय कुछ समय के लिए यहां रूकी थी। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री राजे ने कहा कि जनता के साथ जुडाव रखना एवं जनता के हितों के लिए सक्रिय रहना ही सच्ची राजनीति है इसलिए जरूरी है कि कार्यकर्ता जनता के हर सुख-दुख में साथ रहे। उन्होंने कहा कि मेरी पूंजी जमीन जायदाद नहीं है कार्यकत्ता है। इनसे मिलना-जुलना बहुत पसंद है व इनका प्यार ही मेरी दोलत है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ राजे का अभिनंदन किया एवं जम कर नारेबाजी की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से राजे का 51 किलो की फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। अपने निर्धारित कार्यक्रम से तकरीबन 5 घंटे देरी से पहुंचने के बावजूद भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ राजे का अभिनंदन किया एवं जम कर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष पूनमचंद बैद, लीटूकल्पनाकांत, किशोरलाल बील, भाजपा के पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सीमार, भाजपा जिला मंत्री भारती मुद्गल, अनील मेघवाल, लालचंद पंवार, पार्षद नंदकिशोर भार्गव, श्याम पारीक, किसान नेता गंगाधर थालोड़, नवल महर्षि, पिथा राम ज्यानी, भरत सैनी, दामोदर भार्गव, छोटू चौमाल, गोपाल पारीक, नेमीचंद हरितवाल, विकास रिणवां, गोपाल पारीक, सत्यपाल गोतम, सांवरमल जोशी, राधेश्याम रांकावत, मनीष रिणवां, रमेश पारीक, मनीराम पंवार, गोरी शंकर जालान, पूणाराम गोदारा, उमाशंकर दाधिच, मदन लाल दाधिच, गोरी शंकर चोटिया, देवानंद पिपलवा दुर्गा दत्त गोयनका,कुशाल सिंह, रामोतार धानुका,हनुमान सिंह राजपुरोहित, संजय जांगीड़, विजय कुमार चोटिया,पार्षद पवन प्रजापत ,पूनम चंद्र गर्ग समाजसेवी, मुरलीधर मंडगीरा, मदन माली,रामकिशन नोहाल, पराकेश शर्मा आईस, मुकेश रिणवा, बनवारी लाल सोनी, आशुतोष पुरोहित, दिपक डिडवानिया, मनोज जोशी, संजय पुरोहित, किशनलाल भाटी, सुरेन्द्र जांगीड़, गोविंद सोनी, धर्मपाल जांगीड़,लालचंद पंवार, हरिप्रसाद पंवार, सत्यपाल गौतम, पूसराज हरितवाल, अभिषेक महर्षि, धर्मचंद जांगिड़, राकेश जांगिड़, श्याम रांकावत, ओमप्रकाश चौमाल, जुलकिशोर प्रजापत, छगनलाल मंडार, पुटिया राजा, लालचंद सोनी, मोहनलाल अग्रवाल , बाबूलाल सारस्वत, रामोतार नोखवाल सहित सैकड़ों भाजपाई उपस्थित थे।