गोशाला में दो जांटी बालाजी मंदिर की नींव रखी

बुगाला (दैनिक नवयत्न ) । नवनिर्मित पंडित गणेश नारायण नेतभोमिया सुरभि गोशाला में बालाजी मंदिर के लिए शुभ मुहूर्त में नींव रखी गई।विजयपाल सिंह व अध्यक्ष हीरानन्द बुगालिया ने बताया कि इस मौके पर पंडित रविकांत शास्त्री ने पूजा अर्चना की।भामाशाह शिवनारायण बुगालिया व पवन सिंह शेखावत द्वारा इस मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।इस मौके पर नन्दकिशोर स्वामी,हरिराम जांगिड़, पद्मसिंह शेखावत, कैप्टन महेश बुगालिया, महेंद्र केडिया, गौरीशंकर सैनी, महेंद्र बुगालिया,मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।महिलाओं ने बालाजी के गीतों की प्रस्तुतियां दी।

You might also like